Delhi Slum Fire: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 29 दमकल की गाड़ियां थी तैनात; एक शख्स की मौत

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित बंगाली बस्ती में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से कई झोपड़ियों में फैल गई। फायर ब्रिगेड की 29 गाड़ियों ने रातभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Delhi Fire: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित बंगाली बस्ती में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस झुग्गी बस्ती में लगी आग ने एक व्यक्ति की जान ले ली। अग्निशमन विभाग के अनुसार घटना बंगाली बस्ती वाली झुग्गियों में हुई, जो रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड परिसर के बीच स्थित है। हादसे में एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rithala slum fire

रिठाला के पास लगी भीषण आग (बाएं) खाक हुआ सामान (दाएं) (तस्वीर साभार: ANI)

29 दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

दमकल विभाग ने बताया कि रातभर फायरफाइटिंग और कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया। आग को मीडियम कैटेगरी में रखा गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर अधिकारी एस.के. दुआ के मुताबिक, आग की तीव्रता को देखते हुए इसे ‘मीडियम कैटेगरी’ की आग घोषित किया गया। नियंत्रण के लिए कुल 29 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। फायर टीमों ने रातभर की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।

End of Feed