दिल्ली

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात; पति ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है।

Image

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पति ने पत्नी और बेटे को मारी गोली

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Dayalpur Firing: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित मूंगा नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे पर गोली चला दी। आरोपी की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है, जो जहांगीरपुरी इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, अब्दुल ने अपनी पत्नी रिजवाना और 17 वर्षीय बेटे अरबाज को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वारदात के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article