दिल्ली

Delhi: मेट्रो ट्रेन के सामने शख्स ने लगाई छलांग, आत्महत्या से ठप हुई गाड़ियां; सुसाइड नोट में लिखी ये बात

दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की जेब से सुसाइड नोट मिला है।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के पास से एक ‘सुसाइड नोट’ भी मिला है, जिसमें लिखा है कि आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसने यह कदम उठाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन नियंत्रक से गुरुवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट मिला

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान नवीन (50) के रूप में हुई है और वह गांधी नगर क्षेत्र का रहने वाला था। मृतक नवीन की जेब से बरामद ‘सुसाइड नोट’ में उसने लिखा है कि उसे किसी ने भी यह कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं किया और वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था।अधिकारी ने बताया कि नवीन के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में जांच जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण राजीव चौक और वैशाली/नोएडा सिटी सेंटर के बीच लगभग 15 मिनट तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन द्वारका को वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि यमुना बैंक स्टेशन पर एक यात्री के पटरी पर आ जाने से सुबह 10:15 बजे से 10:30 बजे तक राजीव चौक से वैशाली/नोएडा सिटी सेंटर खंड के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!