दिल्ली

Delhi में गर्माई CM vs LG की जंग! बोले केजरीवाल- वह नहीं हमारे 'हेडमास्टर', जो चेक करेंगे 'होम वर्क'

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 16, 2023, 01:50 PM IST

Delhi CM vs LG Latest Update in Hindi: इस बीच, दिल्ली के उप-राज्यपाल के खिलाफ आप सदस्यों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली विधानसभा की कार्रवाई दिनभर के लिए स्थगित रही।

Delhi CM vs LG Latest Update in Hindi: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच की जंग फिर गर्मा गई है। सोमवार (16 जनवरी, 2023) को आप संयोजक और दिल्ली सीएम ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और ‘आप’ विधायकों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में एलजी कार्यालय तक मार्च निकाला। आप नेताओं की ओर से इस दौरान आरोप लगाया गया कि दिल्ली सरकार के काम-काज में हस्तक्षेप किया जा रहा है।

सीएम केजरीवाल ने इस दौरान कहा- उपराज्यपाल स्वतंत्र निर्णय नहीं ले सकते, लेकिन वह ऐसा कर रहे हैं। राजनीतिक कारणों से दिल्ली सरकार के कामों को जानबूझ कर बाधित किया जा रहा है। उपराज्यपाल हमारे प्रधानाध्यापक नहीं हैं जो हमारे गृहकार्य की जांच करेंगे। उन्हें हमारे प्रस्तावों पर हां या न कहना है।

उधर, दिल्ली सरकार के कामकाज में एलजी के कथित हस्तक्षेप के खिलाफ सत्तारूढ़ आप विधायकों के विरोध के बीच सोमवार को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा और बमुश्किल 10 मिनट की सदन चल सका। सरकार के काम में सक्सेना के कथित हस्तक्षेप को लेकर आप और भाजपा सदस्यों के बीच वाकयुद्ध के बाद सदन को पहले 10 मिनट के लिए स्थगित किया गया था।

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने इससे पहले “बच्चों की शिक्षा और शिक्षकों के प्रशिक्षण में अवैध और अवांछित बाधाओं और हस्तक्षेपों” के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की थी। सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद आप विधायकों ने दिल्ली सरकार के शिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए फिनलैंड भेजने पर उपराज्यपाल की आपत्ति को लेकर फिर से नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद अध्यक्ष ने फिर से सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। बाद में सदन की कार्यवाही को दिन भर के लिये स्थगित कर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!