दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में जल्द खुल रही है नई खाऊ गली, स्वाद और नाइट लाइफ का मजा एक साथ

दिल्ली में लोग जल्द ही नई खाऊ गली में दिल्ली के फेमस फूड्स जैसे पाव भाजी, बर्गर, मोमोज, चाट-पकौड़ी और छोले-भटूरे के स्वाद का लुत्फ उठा सकेंगे। लाल किले के पीछे स्थित सलीमगढ़ किले के पास इसे बनाने की योजना है। 10 से 15 दिनों में इसके शुरू होने की योजना है।

Image

सांकेतिक फोटो (AI Image)

दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने और राजधानी की नाइट लाइफ को नई पहचान देने के लिए सलीमगढ़ किले के पास एक नई खाऊ गली बनाने की तैयारी की जा रही है। यह योजना उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की महत्वाकांक्षी पहल का हिस्सा है, जिसका मकसद दिल्ली को पर्यटकों के लिए और आकर्षक बनाना है। उम्मीद है कि यह नई खाऊ गली अगले 10 से 15 दिनों में शुरू हो जाएगी।

एक ही जगह मिलेंगी कई फूड डिशेज

लाल किले के पीछे स्थित सलीमगढ़ किले के एक हिस्से में बनने वाली इस खाऊ गली में दिल्ली के फेमस फूड्स एक ही जगह मिल सकेंगे। यहां पाव भाजी, बर्गर, मोमोज, चाट-पकौड़ी से लेकर छोले-भटूरे तक हर स्वाद का आनंद लिया जा सकेगा। निगम ने पहले ही वेंडरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और अब चयनित रेहड़ी-पटरी वाले और नामचीन दुकानदारों को अस्थायी फूड कार्ट और फूड वैन लगाने की अनुमति दी जाएगी।

रोजाना 50 वेंडर्स को मिलेगा मौका

इस मार्केट में प्रतिदिन लगभग 50 वेंडर अपने-अपने व्यंजन बेच पाएंगे। यदि इच्छुक वेंडरों की संख्या इससे अधिक होती है, तो शेष को बारी-बारी से मौका मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापारियों को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यहां आने वाले पर्यटक और दिल्लीवासी अलग-अलग फूड आइटम्स का स्वाद ले सकेंगे।

शाम 5 से रात 10 बजे तक खुलेगी खाऊ गली

खाऊ गली में लोग शाम 5 बजे से रात 10 बजे टेस्टी फूड्स का लुत्फ उठा सकेंगे। जिससे दिनभर के काम के बाद भी लोग यहां आकर दिल्ली की गलियों वाले स्वाद का आनंद ले सकें। खास बात यह है कि यहां बिजली की व्यवस्था और अस्थायी सार्वजनिक शौचालय भी बनाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को सुविधा मिले।

इस नई पहल से उम्मीद है कि दिल्ली की पहचान सिर्फ ऐतिहासिक धरोहरों तक सीमित न रहकर खान-पान और नाइट लाइफ के लिए भी बनेगी। जल्द ही उद्घाटन के बाद यह खाऊ गली दिल्ली के पर्यटन मानचित्र पर एक नई चमक जोड़ देगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article