Delhi Metro Update: ITO-लोक कल्याण मार्ग स्टेशन खोले गए, 'आप' के विरोध के मद्देनजर किए थे बंद

Delhi Metro Update: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विरोध प्रर्दशन को ध्यान में रखते हुए बंद किए गए आईटीओ और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को एक दिन बाद खोल दिया गया है।

Delhi Metro Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर बंद किए गए आईटीओ और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को एक दिन बाद शनिवार को यात्रियों के लिए पुन: खोल दिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन अब प्रवेश/निकास के लिए खुले हैं।

ITO Metro Station Reopened , Kalyan Marg station Metro Station Open

ITO-लोक कल्याण मार्ग स्टेशन खोले गए

इसलिए हुए थे बंद

डीएमआरसी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि दोनों स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेंगे। यह कदम आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर उठाया गया था। आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में भारी सिक्योरिटी अलर्ट पर थी। पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। इस दौरान 'आप' के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, 2 दिन तक बंद रहे इन दो मेट्रो स्टेशन के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो दिन तक मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रहने की वजह से आसपास गाड़ियों की लंबी कतारे देखी जा रही थी।

End of Feed