Dry Days in October: जैसे-जैसे किसी महीने के अंतिम दिन आते हैं, वैसे-वैसे आप अगले महीने के लिए प्लान बनाने लगते हैं। मंगलवार 30 सितंबर को ये महीना भी खत्म होने जा रहा है। अब एक ऐसा महीना आ रहा है, जिसमें कई त्योहार आते हैं। अक्टूबर में एक के बाद एक त्योहार आएंगे। ऐसे में इस महीने कई दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी, यानी ड्राई डे रहेंगे। चलिए जानते हैं -
अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, यहां जानें
अक्टूबर महीने की शुरुआत नवमी के साथ हो रही है। दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग शराब का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में 1 अक्टूबर को अगर आपके क्षेत्र में दुकानें खुलती भी हैं तो आप शराब की दुकान पर नहीं जाना चाहेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर का दिन है, इस दिन दशहरा के साथ ही गांधी जयंती भी है और इस दिन देशभर में ड्राई डे होता है।
7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकी जयंती है। इस अवसर पर भी देश के कई हिस्सों में शराब की दुकानें बंद रहती हैं। इसके बाद 8 अक्टूबर को महाराष्ट्र में शराब की दुकानें बंद रहेंगी, क्योंकि राज्य में प्रोहिबिशन वीक रहेगा। दो इन दो दिनों में भी ड्राई डे रहेगा।
इस महीने दिवाली भी है। दिवाली का त्योहार 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में 21 अक्टूबर को देश के ज्यादातर हिस्सों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 21 अक्टूबर को ड्राइ डे के चलते आपको अपने क्षेत्र में दुकानें खुली नहीं मिलेंगी।
ये भी पढ़ें - 'पहाड़ों की रानी' को कैसे मिला मसूरी नाम, जानें
छठ पर भी बंद रहेंगी दुकानें। जी हां, देश के कई हिस्सों में 28 अक्टूबर को छठ पर्व मनाया जाएगा। छठ के पवित्र पर्व के अवसर पर भी देश के कई हिस्सों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बल्कि कुछ हिस्सों में 26-27-28 अक्टूबर को दुकानें बंद रहेंगी या ज्यादातर लोग दुकानों तक नहीं पहुंचेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
