दिल्ली

Delhi NCR Rain: मानसून फिर बना आफत; झमाझम बारिश से कई इलाकों में भारी जलभराव, यातायात ठप

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बदरपुर बॉर्डर, नोएडा और बिंदापुर जैसे क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए और बारिश की चेतावनी जारी की है।

Image

दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम (Photo: ANI)

Delhi NCR Rain: दिल्ली में सोमवार को फिर से बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी का मौसम सुहावना हो गया। चिराग दिल्ली, तीन मूर्ति मार्ग और सफदरजंग रोड सहित कई इलाकों में बारिश हुई। इस बीच, दिल्ली और फरीदाबाद के बीच बदरपुर बॉर्डर पर भारी जलभराव हो गया।

साथ ही नोएडा में बारिश के बाद यातायात प्रभावित हो गया जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। आज यानी 14 जुलाई, सोमवार के लिए भारतीय मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने सोमवार को खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों को हवाई अड्डे तक पहुंचने और संभावित देरी से बचने के लिए मेट्रो सहित परिवहन के वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। DIAL ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली का मौसम खराब हो सकता है। हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें आपकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए काम कर रही हैं। यात्रियों को हवाई अड्डे तक पहुंचने और संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो सहित परिवहन के वैकल्पिक साधनों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है।

यातायात हुआ प्रभावित

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा था कि बुधवार रात से दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोई जलभराव नहीं हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "हम दिल्ली के पिछले 27 सालों के लंबित मामलों को एक-एक करके सुलझा रहे हैं। इतनी भारी बारिश के बाद भी दिल्ली में जलभराव नहीं हुआ।" उन्होंने आगे कहा कि मिंटो ब्रिज पर जलभराव नहीं हुआ, जो हर मानसून में सुर्खियों में बना रहा रहता था। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अखबारों में जलभराव वाले मिंटो ब्रिज की तस्वीर छपना एक चलन था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दिल्ली में बुधवार से लगातार बारिश हो रही है, जिससे उत्तम नगर के बिंदापुर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जहां सड़कें जलमग्न हैं। भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात भी ठप हो गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article