दिल्ली में हो गई ठंड की शुरुआत या फिर लौटेगी गर्मी, जानें कैसा रहने वाला है राजधानी के मौसम का हाल

बीते कुछ दिनों से दिल्ली में सुबह-शाम के समय माहौल कुछ सर्द हो जा रहा है। बारिश के बाद गिरे पारे से सर्दी के हल्के कपड़े भी दिखना शुरू हो चुके हैं लेकिन महीने भर पहले आई इस ठंडे मौसम को क्या सर्दी की दस्तक मान ली जाए या एक बार फिर राजधानी का पारा चढ़ेगा, आइए जानते हैं इस यक्ष प्रश्न का जवाब।

Delhi Winter Prediction: बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम और अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान के मिले असर से पिछले दिनों राजधानी में जो जोरदार बरसात हुई, उसने दिल्ली का पारा गिरा दिया है। हल्की-हल्की ठंड का एहसास करीब महीने भर पहले से ही होने लगा है। मौसम विभाग ने पहले ही इस साल की दिल्ली की सर्दियों को लेकर चेता दिया है, कि ये ठंड का मौसम जोरदार होने वाला है। अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि, अक्टूबर की शुरुआत में ही सुबह-शाम की सिहरन क्या सर्दियों की दस्तक है या एक बार फिर गर्मियां लौट आएंगी।

delhi winter 2025

दिल्ली में अभी बाकी है गर्मी या आ गई ठंड

तापमान औसत से काफी नीचे

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब आठ डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम रहा। हालांकि, मौसम विभाग की छह दिन की भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आज, गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जाएगा लेकिन तब भी सामान्य से 4 डिग्री कम ही रहेगा।

End of Feed