दिल्ली के बाहरी इलाके में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निजी आवास पर पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि पथराव की घटना वास्तव में मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर स्थित झुग्गी बस्ती में हुए झगड़े से संबंधित थी।
सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)
बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब छह बजे झुग्गियों में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी सूचना एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। हालांकि कॉल के दौरान संवाद में कुछ गड़बड़ी हो गई, जिससे पुलिस को अधूरी और भ्रमित करने वाली जानकारी मिली, और इसे मुख्यमंत्री के आवास से जुड़ा मामला समझा गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की गलतफहमी या घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जा सकें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
