दिल्ली

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास जोरदार विस्फोट से 8 की मौत, चश्मदीदों ने बताया कैसा था मंजर-देखें Video

Delhi Red Fort Blast: लाल किले के पास धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बारे में वहां मौजूद चश्मदीद ने बताया क्या हुआ था।

Image

वहां मौजूद चश्मदीद ने बताया क्या हुआ था

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली स्थित लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 8 लोगों की मौत हुई है। कम से कम 24 लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी किया गया है। इस घटना के बारे में वहां मौजूद चश्मदीद (Eye Witness) ने बताया क्या हुआ था और उसने क्या देखा।

घटनास्थल पर एनआईए की टीम पहुंची है। धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर अलर्ट पर है। एक चश्मदीद के मुताबिक घटना के बाद उसने जो देखा वो बेहद खौफनाक था, जिसके बारे में उसने तुरंत ही पुलिस को बताया...

वहीं एक लोकल दुकानदार ने बताया- 'मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी इतना तेज़ धमाका नहीं सुना। धमाके की वजह से मैं तीन बार गिर गया। ऐसा लगा जैसे हम सब मरने वाले हैं...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद हालात का जायजा लिया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और स्थिति के बारे में अपडेट लिया है। वहीं, पुलिस कमिशनर ने गृह मंत्रालय को जानकारी दी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 8 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कम से कम 24 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

क्या हुआ था उस वक्त?

यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं।फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बम निरोधक दस्ता और स्पेशल सेल की टीमें घटनास्थल पर मौजूद

फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, उन्हें कार में हुए विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और स्पेशल सेल की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है। एहतियातन इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है

पूरे इलाके को पुलिस द्वारा कार्डोंन ऑफ किया गया है और सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट बहुत तेज हुआ। दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर हैं। फोरेंसिक, टेक्निकल एक्सपर्ट और NIA की टीम मौके पर मौजूद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें