दिल्ली

Delhi-NCR में भूकंप से फिर हिली धरती, मंगलवार की रात भी भूकंप के झटके किए गए थे महसूस

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 22, 2023, 06:12 PM IST

Earthquake in Delhi NCR : दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात भूकंप के झटकों की दहशत से लोग अभी उबर नहीं पाए थे कि बुधवार को फिर धरती हिल गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 थी। शुरुआती रिपोर्टों में किसी के जान-माल का कोई नुकसान नहीं है।

Image

दिल्ली में फिर भूकंप के छटके।

Photo : PTI

Earthquake in Delhi NCR : दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात भूकंप के झटकों की दहशत से लोग अभी ऊबर नहीं पाए थे कि बुधवार को फिर धरती हिल गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 थी। शुरुआती रिपोर्टों में किसी के जान-माल का कोई नुकसान नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 थी और यह करीब 4 बजकर 42 मिनट पर आया था। जिसकी लोकेशन नई दिल्ली से 17 किलोमीटर दूर थी।

मंगलवार रात अफगानिस्तान में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप

मंगलवार को अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के तेज झटके दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्कों में महसूस किए गए। यह भूकंप रात 10 बजकर 17 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों के बाद दहशत में आए लोग अपने घरों से बाहर निकल गए और काफी देर तक बाहर रहे। सोशल मीडिया कई वीडियो सामने आए जिनमें भूकंप के झटकों के दौरान घरों में लगे पंखे हिलते दिखे।

पाक-अफगानिस्तान में 12 की मौत

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 156 किमी की गहराई में था। पाकिस्तान में भूकंप के झटके लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, लक्की मरवत, गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मढ़ रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बल्तिस्तान इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप से जुड़ी घटनाओं में पाकिस्तान, अफगानिस्तान में 12 लोगों की मौत हुई।

भूकंप के बाद दिल्ली में इमारतों में दरार आने की शिकायत

दिल्ली में भूकंप के झटके आने के बाद दमकल विभाग को जामिया नगर, कालकाजी, शाहदरा इलाकों में इमारतों के झुकने एवं उनमें दरार आने की शिकायतें मिलीं। शिकायतों के बाद दमकल विभाग के लोग इन इलाकों में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बाद में अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद इमारतों में कोई झुकाव नहीं आया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article