Delhi Metro की रेड और ब्लू लाइन की 75 ट्रेनों में होगा ये खास बदलाव, इन सुविधाओं से सफर होगा आसान

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेड और ब्लू लाइन पर चलने वाली पुरानी ट्रेनों में पुरानी एलईडी डिस्प्ले सिसटम को हटाकर एलसीडी डिस्प्ले सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। इस नई प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को अगले स्टेशन का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ऑडियो-वीडियो के जरिए उपलब्ध होगी।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो की रेड और ब्लू लाइनों पर यात्रियों की यात्रा और सुगम बनाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत इन दोनों लाइनों पर चलने वाली 75 पुरानी मेट्रो ट्रेनों के यात्री सूचना डिस्प्ले सिस्टम (पीआईडीएस) को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अगले स्टेशन के साथ कई अन्य जानकारी भी मिलेगी। जिससे मेट्रो में यात्रा करने वाला यात्रियों का अनुभव और बेहतर होगा।

Delhi Metro

रेड और ब्लू लाइन की 75 ट्रेनों में लगेगी नई एलसीडी डिस्प्ले (फोटो - Canva)

नए यात्री सूचना डिस्प्ले में क्या सुविधा मिलेगी

दिल्ली मेट्रो द्वारा रेड और ब्लू लाइन की 75 पुरानी मेट्रो में सूचना डिस्प्ले सिस्टम (पीआइडीएस) को अपग्रेड किया जाएगा। इस नए एलसीडी आधारित डिस्प्ले सिस्टम में यात्रियों को अगले स्टेशन, समय, और अन्य आवश्यक सारी जानकारियों के बारे में ऑडियो और वीडियो के आधार पर जानकारी प्रदान की जाएगी। डीएमआरसी द्वारा यह कदम यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए लिया गया है। इतना ही नहीं, इस नए सिस्टम से यात्रियों को दरवाजे खुलने की दिशा में परिचालन से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

End of Feed