छठ पूजा के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल; प्रदूषण घटाने और सुगम सफर के लिए खास इंतजाम

छठ पूजा के बाद यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने राजधानी में विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से पहले शुरू होंगी और वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से अतिरिक्त फेरे जोड़े जाएंगे। डीएमआरसी ने साथ ही निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को और सख्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

Delhi Metro New Schedule: छठ पूजा के बाद दिल्ली-एनसीआर में अन्य राज्यों से लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विशेष प्रबंध किए हैं। डीएमआरसी ने घोषणा की है कि 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से पहले शुरू होंगी। DMRC ने बुधवार को एक्स (X) पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि इस अवधि में न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन) और आनंद विहार ISBT मेट्रो स्टेशन (ब्लू और पिंक लाइन) से सेवाएं सुबह 5:15 बजे से आरंभ होंगी। डीएमआरसी के अनुसार, यह व्यवस्था उन यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है जो छठ पूजा के बाद ट्रेनों से दिल्ली वापस लौट रहे हैं। इस निर्णय से यात्रियों को रेलवे स्टेशनों से राजधानी के विभिन्न हिस्सों तक तेज और सुगम मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।

DMRC Announces Special Metro Arrangements (Symbolic Photo: iStock)

DMRC ने यात्रियों के लिए खास इंतजाम की घोषणा की (सिंबॉलिक फोटो: iStock)

यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि सभी प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि उनकी यात्रा सुचारु और आरामदायक बनी रहे। साथ ही, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रयास के तहत दिल्ली मेट्रो कार्यदिवसों में 40 अतिरिक्त फेरे चलाएगी। एक अधिकारी के अनुसार, यह कदम यात्रियों को निजी वाहनों की बजाय मेट्रो से यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगा।

End of Feed