खत्म होने वाला है 18 साल का इंतजार, जल्द पूरा होगा देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन का निर्माण

Deoband-Roorkee Railway Line: देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस साल के अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इस रेलवे लाइन के बनने के बाद दिल्ली से हरिद्वार जाने में एक घंटे का समय बचेगा। इसके साथ ही दिल्ली से देहरादून जाने में भी कम समय लगेगा।

Deoband-Roorkee Railway Line: देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन का 18 साल लंबा इंतजार अब जल्द ही पूरा होने वाला है। इस रेलवे लाइन का निर्माण तेजी से चल रहा है और इस साल के अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। यह रेलवे लाइन 27.45 किमी लंबी है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली से हरिद्वार की दूरी 33 किमी कम हो जाएगी। अभी तक ट्रेनें रुड़की वाया टपरी होकर जाती है, लेकिन नई लाइन बनने के बाद देवबंद से सीधे रुड़की जाएंगी। इस रेलवे लाइन के बनने से मुख्य रेल मार्ग पर रेल ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा। साथ ही दिल्ली से हरिद्वार का सफर पूरा करने में एक घंटे का समय भी बचेगा।

Railway line

देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन जल्द होगी पूरी

18 साल पहले हुई थी घोषणा

देवबंद-रुड़की रेलवे ट्रैक की लंबाई यूपी में 17 किमी और उत्तराखंड में 10 किमी है। यह रेलवे ट्रैक यूपी के सहारनपुर जिले के 14 गांवों से होकर गुजरेगी। वहीं उत्तराखंड में हरिद्वार के 11 गांवों से गुजरेगी। देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन बनाने का ऐलान करीब 18 साल पहले हुआ था। घोषणा होने के कई साल बीत जाने के बाद भी इस पर काम शुरू नहीं हुआ। जिसके बाद कोराना की वजह से इस लाइन को बनाने में रुकावट आ गई। इस कारण यह अपने तय साल 2021 में बनकर तैयार नहीं हो पाई। हालांकि इस रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और पिछले पांच महीनों में अच्छी प्रगति भी हुई है।

End of Feed