दिल्ली

Delhi Weather Update: राजधानी में आज बरसेंगे बादल, AQI अभी भी बेहद खराब श्रेणी में स्थिर

दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे। वहीं प्रदूषण का स्तर अभी भी बेहद खराब श्रेणी पर बरकरार है। आज यहां का एक्यूआई 366 दर्ज किया गया।

Image

दिल्ली में आज बारिश के आसार

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बादल मेहरबान होने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम के इस बदलाव से दिल्ली की हवा पर असर जरूर पड़ा है, लेकिन यह अभी भी बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार है। आज सुबह 9 जे के करीब दिल्ली की वायु गुणवत्ता 366 दर्ज की गई। राजधानी के कई इलाकों में आज एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया है। इनमें पंजाबी बाग, बवाना और जहांगीरपुरी जैसे इलाके शामिल थे।

दिल्ली का मिजाज-ए-मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसम तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में गरज के साथ बारिश होने के आसार है। यहां आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कल से कोहरा देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आज प्रदूषण का हाल

दिल्ली के प्रदूषण की बात करें तो यहां की हवा में पहले की तुलना में सुधार आया है। मौसम में बदलाव के बाद यहां के प्रदूषण में हल्की कमी आई है। लेकिन अभी भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार गुरुवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 366 रहा। वहीं पंजाबी बाग, बवाना, मुंडका, जहांगीरपुरी और नेहरू नगर में आज वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा बाकी जगहों पर आज एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में ही दर्ज हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article