Delhi Weather Update : तैयार हो जाइए ! राजधानी में सताएगी गर्मी, तीन दिन में 42 डिग्री तक जा सकता है तापमान

Delhi Weather Update : अप्रैल के अंतिम सप्‍ताह में तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। बताया जाता है कि विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती हैं और इन्‍हीं की वज‍ह बारिश होती है।

Delhi Weather Update : राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ था, लेकिन अब आंशिक बादलों के बीच गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान लगाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल एक सप्‍ताह तक लू की कोई संभावना नहीं है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि 13 मई को धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी की संभावना है और ये राहत एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित करने की वजह से मिलेगी।

Delhi Weather Update, Delhi Weather Today, Weather Forecast

दिल्‍ली में सताने वाली है गर्मी। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

एक सप्‍ताह तक नहीं लू के आसार नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि इधर, 48 घंटे तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि 12 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 16-17 मई के बाद संभवत: लू चलेगी। बता दें कि बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

End of Feed