दिल्ली

Delhi Ka Mausam: सावन में झमाझम भीग रही दिल्ली, आज भी बारिश के आसार; जानें सप्ताहभर कैसा रहेगा मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को द्वारका, कालकाजी, आर.के.पुरम समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं?

Image

दिल्ली में मौसम का हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-July-2025: सावन में दिल्ली में मानसून मेहरबान है। यहां रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। राजधानी में बीते दिन सुबह के समय हल्की बारिश हुई। वहीं शाम को कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। इस बीच बादल और सूरज के बीच दिनभर लुका-छिपी का खेल चलता रहा। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। साथ ही 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली के इन इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को बारिश दर्ज की गई। इनमें नजफगढ़, द्वारका, वसंत विहार, पालम, आर.के.पुरम, डिफेंस कॉलोनी, हौजंखास, लाजपत नगर, मालवीय नगर, तुगलकाबाद और कालकाजी शामिल हैं। इसके अलावा एनसीआर में बहादुरगढ़ में भी हल्की बारिश हुई। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स 1.9 डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article