Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना, आज भी छाता रखें तैयार, भिगोने को तैयार रहेंगे बदरा

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई। जिस कारण एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में भी समस्या हुई। दिल्ली में अगले दो दिन बारिश का मौसम बना रहने की संभावना जताई गई है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-October-2025: मानसून की विदाई के एक सप्ताह बाद दिल्ली में फिर से झमाझम बारिश हुई। जिसने गर्मी और तेज धूप से तप रहे लोगों को काफी राहत दिलाई। मानसून की विदाई के बाद से ही राजधानी में गर्मी और उमस बढ़ गई थी। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी। गर्मी के कारण सितंबर के महीने में मई-जून के मौसम का एहसास हो रहा था। हालांकि मंगलवार को हुई बारिश के बाद से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी कई इलाकों में झेलनी पड़ी। लेकिन आज भी गर्मी में भी राहत बनी हुई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं?

Delhi Weather

दिल्ली में आज बारिश के आसार (सांकेतिक फोटो|istock)

दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं?

दिल्ली-एनसीआर में आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। दिल्ली में दो दिन तक बारिश का मौसम बना रहने वाला है। 2 अक्टूबर को भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। जिसके बाद अगले दो दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed