Heatwave Alert: दिल्ली में फिर से प्रचंड गर्मी! हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी; जानें अगले पांच दिनों का मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली में फिर से हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली में अगले सात दिनों तक हीटवेव का असर दिखेगा। साथ ही बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है।

Heat Wave Alert in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल हीटवेव से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर फिर से अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में हीटवेव की स्थिति अगले सात दिनों तक रह सकता है। आईएमडी ने अगले चार से पांच दिनों तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने और हीटवेव का कहर जारी रहने की संभावना जताई है। इस वजह से दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है।

heatwave for delhi

सांकेतिक फोटो।

दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि दिल्ली में अभी आसमान साफ है, जिसके कारण पूरे उत्तर बेल्ट में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। यह स्थिति अगले 4-5 दिन तक रहेगा। पांचवें दिन यानी 17-18 तारीख को यह कम हो सकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हीटवेव की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद येलो अलर्ट शुरू हो जाएगा।

End of Feed