शर्मनाक: जान जोखिम में डालकर चलते टैंकर पर चढ़कर पानी लेने को मजबूर दिल्ली

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। आलम ये है कि टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को जरूरत भर का पानी नहीं मिल पा रहा है। आग उगलती गर्भी में लोगों को पानी के टैकरों के इंतजार में दिन भर खड़े रहना पड़ रहा है। पानी की कमी से परेशान लोग चलते टैंकरों पर चढ़कर पानी लेने को मजबूर हैं। ऐसे में कहां गए दिल्ली सरकार के वो तमाम बड़े-बड़े बादे, क्यों हर साल दिल्ली वासियों को पानी की इस समस्या से गुजरना पड़ता है ?

Delhi Water Crisis: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच ही पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। दिल्ली में पानी की कमी से हाहाकार मचा हुआ है। दिल्लीवासी पहले ही आग उगलती गर्मी से परेशान थे, ऐसे में पानी की कमी ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी है। हाल ये है कि लोग दिल्ली में पानी के लिए तरस रहे हैं। इस भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे दिल्लीवासी पानी के लिए टैकरों के पीछे भाग रहे हैं। पानी की बूंद-बूंद को तरसते ये लोग अपनी जान जोखिम में डालकर चलते टैंकरों से पानी लेने के लिए मजबूर हैं। कई इलाकों में लोग पानी के लिए टैंकरों की लाइन में दिन भर खड़े रह रहे हैं, तो कई जगहों पर जरूरत के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है।

Delhi Water Crisis GIF

दिल्ली में पानी की भारी किल्लत

पानी के लिए मजबूर दिल्लीवासी

End of Feed