Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के इस फ्लाईओवर चलेगा मरम्मत कार्य, 25 जुलाई से 8 अगस्त तक बदला रहेगा रूट

दिल्ली में सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाला मार्ग आंशिक रूप से बंद रहेगा। 25 जुलाई से 8 अगस्त तक फ्लाईओवर का आधे हिस्से पर आंशिक यातायात जारी रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में सरिता विहार फ्लाईओवर 25 जुलाई से 8 अगस्त तक आंशिक रूप से बंद रहेगा। इस दौरान फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते फ्लाईओवर का एक हिस्सा बंद होने से यातायात प्रभावित रहेगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए जा रहे इस मरम्मत कार्य को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

Flyover - istock

सांकेतिक फोटो (PC-istock)

इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

एडवाइजरी के अनुसार सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते 25 जुलाई से 8 अगस्त तक बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाला रास्ता आंशिक रूप से बंद रहेगा। मरम्मत के दौरान फ्लाईओवर का केवल आधा हिस्सा ही यातायात के लिए खुला रहेगा, जिससे इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर से मथुरा रोड की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे एमबी रोड से होते हुए पुल प्रह्लादपुर और लाल कुआं के रास्ते जाएं या फिर मां आनंदमयी मार्ग से होकर क्राउन प्लाजा और गोविंदपुरी की ओर बढ़ें।

End of Feed