Delhi: शाहदरा में बढ़ रहा खूनी विवाद; शादी में झगड़े के बाद नाबालिग की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में दूसरा मर्डर

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को शादी समारोह में विवाद के बाद एक 17 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। यह वारदात शुक्रवार रात हुई हत्या के ठीक 24 घंटे बाद सामने आई, जब 27 वर्षीय युवक गगन को उसके जन्मदिन से पहले सिर में गोली मार दी गई थी।

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में अपराध लगातार बढ़ता दिख रहा है। शनिवार को यहां एक और हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी। यहां शादी में विवाद के बाद एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग को गोली लगी थी, जिसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उसी विवाद के बाद उसे निशाना बनाया गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश जारी है।

shahdara murder

घटना की जानकारी देते शाहदरा DCP प्रशांत गौतम (चित्र साभार: ANI)

एक दिन पहले भी हुआ था मर्डर

यह घटनाक्रम उस वारदात के ठीक 24 घंटे बाद सामने आया है, जिसने शुक्रवार देर रात शाहदरा को हिलाकर रख दिया था। शुक्रवार रात एक 27 वर्षीय युवक गगन की उसके जन्मदिन से सिर्फ एक घंटे पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गगन घर में केक काटने की तैयारी कर रहा था, तभी उसके दो परिचित युवक उससे मिलने पहुंचे। आरोपियों ने पहले उसे कॉल कर नीचे बुलाया, गले लगाया और फिर बेहद नजदीक से उसके सिर में गोली मार दी। आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। मृतक के पिता रवि कुमार ने बताया, “गगन नीचे आया और जिस व्यक्ति से मिलने आया था, उसने पहले उसे गले लगाया और फिर उसके सिर में गोली मार दी। उसके बाद दो हवाई फायर किए। जब मैं नीचे आया तो मेरा बेटा उसी जगह पड़ा था। मुझे किसी झगड़े की जानकारी नहीं थी।” गगन शादीशुदा था और कुछ ही दिन पहले उसके यहां बेटे का जन्म हुआ था, बच्चा सिर्फ 10 दिन का है।

End of Feed