दिल्ली

Delhi Ramleela: लाल किला की रामलीला में शामिल हुईं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, रावण दहन कार्यक्रम में लिया भाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 09:49 PM IST

Delhi Ramleela: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी मंगलवार को यहां लाल किले के निकट दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं। वह नव श्री धार्मिक लीला कमेटी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुईं।

Image

दशहरा उत्सव में शामिल हुईं सोनिया

Delhi Ramleela: दिल्ली समेत पूरे देश में मंगलवार को धूमधाम से दशहरा मनाया गया। इस दौरान पीएम मोदी से लेकर सोनिया गांधी तक और राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी जहां दिल्ली के द्वारका में हो रहे रामलीला में शामिल हुए तो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी लाल किले के पास हो रहे दशहरा उत्सव में शामिल हुईं।

जयप्रकाश अग्रवाल थे मौजूद

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी मंगलवार को यहां लाल किले के निकट दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं। वह नव श्री धार्मिक लीला कमेटी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुईं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। सोनिया गांधी ने राम, सीता और लक्ष्मण का तिलक किया। इसके बाद रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

क्या बोली कांग्रेस

कांग्रेस ने अपने 'एक्स' हैंडल पर सोनिया गांधी के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने की तस्वीरें साझा कीं। पार्टी ने कहा, "आज सोनिया गांधी जी दिल्ली के नव श्री धार्मिक लीला कमेटी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुईं। दशहरा का यह पावन पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य हमेशा असत्य पर भारी होता है। सत्य की हमेशा जीत होती है।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'