दिल्ली

दिल्ली पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा: 4 आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया, 6 आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने साइबर क्राइम को अंजाम देकर लूट करने वाले 4 आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया और इसमें शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पार से 34 लाख रुपए से अधिक की ठगी की राशि बरामद की है।

Image

दिल्ली पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा (Photo- Canva)

Delhi: दिल्ली पुलिस की साइबर पश्चिम इकाई ने बीते सप्ताह एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें चार अंतरराज्यीय साइबर आपराधिक गिरोहों का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इन गिरोह में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 34 लाख रुपए से अधिक की ठगी की राशि बरामद करने के सुराग मिले। अभियान के दौरान 7 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, 2 चेक बुक, 1 पासबुक और 2 सिम कार्ड बरामद हुए।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, यह कार्रवाई इंस्पेक्टर विकास कुमार (थाना प्रभारी, साइबर वेस्ट) और एसीपी ऑप्स विजय सिंह के नेतृत्व में डीसीपी पश्चिम शरद भास्कर दाराडे (आईपीएस) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों की पहचान शिवा (19 वर्ष), पुनीत कुमार उर्फ साहिर (22 वर्ष), अंकित सोनकरिया (19 वर्ष), लवलेश कुमार (22 वर्ष), हरभजन (24 वर्ष) और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके द्वारा साइबर ठगी की जानकारी भी दी। एसआई अंकुर ओहलान, हेड कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल भूपेंद्र की टीम ने गुड़गांव, नोएडा व अलीगढ़ के कई स्थानों पर छापे मारे और बताया कि आरोपी कई बैंकों में कमीशन आधारित खाते संचालित करते थे।

पहला केस: मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के नाम पर की ठगी

शिवा (19 वर्ष, बेरोजगार, 8वीं पास) और पुनीत कुमार उर्फ साहिल (22 वर्ष, बेरोजगार, 12वीं पास) को गिरफ्तार किया गया। 8 जुलाई 2024 को एक शिकायत में पीड़ित ने बताया कि फर्जी व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 'मनी लॉन्ड्रिंग जांच' के बहाने 11,75,228 रुपए की ठगी की गई। एसआई अरविंद सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश और कांस्टेबल कपिल की टीम ने तकनीकी विश्लेषण से हरिजन बस्ती, बल्लभगढ़ से दोनों को पकड़ा। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी खच्चर बैंक खातों का संचालन कर ठगी की राशि ट्रांसफर करते थे।

दूसरा केस: गूगल मैप रिव्यू के नाम पर ठगी

अंकित सोनकरिया (19 वर्ष, फूल विक्रेता, 8वीं पास) को उदयपुरिया गांव से गिरफ्तार किया। पीड़ित से गूगल मैप्स रिव्यू के नाम पर 2,74,520 रुपए ठगे गए। एसआई तरुण राणा, हेड कांस्टेबल अमर और कांस्टेबल दीपेंद्र की टीम ने छापेमारी की। आरोपी कमीशन आधारित बैंक खाते चलाता था।

तीसरा केस: मीटर वेरिफिकेशन के फर्जी एपीके के नाम पर ठगी

लवलेश कुमार (22 वर्ष, फार्मेसी डिप्लोमा, दवा पैकिंग फैक्ट्री कर्मी) और हरभजन (24 वर्ष, बीएससी स्नातक, निजी अस्पताल सहायक) को पकड़ा गया। शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह से मीटर वेरिफिकेशन की फर्जी एपीके इंस्टॉल कर 16,52,000 रुपए ठगे, जिसमें 6 लाख रुपए नकली खातों से ट्रांसफर हुए।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1