'पुष्पा' की तरह अवैध शराब की स्मगलिंग करता था गैंग, दिल्ली पुलिस ने चार तस्करों को धर दबोचा

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग पुष्पा की तरह काम करते हुए लाल पानी यानी शराब की स्मगलिंग करता है। पुलिस ने दो नाबालिगों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब मिली है।

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पश्चिम जिला की एंटी नारकोटिक्स टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरियाणा से दिल्ली तक अवैध शराब तस्करी करने वाले संतोष कुमार के गिरोह का पर्दाफाश किया। ये गैंग पुष्पा की तरह काम करता है और लाल पानी(शराब) की स्मगलिंग करता है। पुलिस ने दो गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो दो नाबालिगो को भी पकड़ा है। इनके पास से 09 कार्टन (450 क्वार्टर देसी शराब), 203 बोतलें अंग्रेजी व्हिस्की और 64 बोतलें अंग्रेजी बीयर (केवल हरियाणा में बिक्री के लिए) बरामद हुई है। साथ ही अवैध शराब की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तीन स्कूटी को भी जब्त किया है।

delhi police

अवैध शराब तस्करी गैंग का खुलासा

अवैध शराब के खिलाफ दिल्ली पुलिस की मुहिम

दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावो के मद्देनजर दिल्ली पुलिस इस वक्त हाई अलर्ट पर और लगातार अवैध शराब के खिलाफ उनकी मुहिम जारी है। दक्षिण-पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स टीम ने हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करो के बड़े गिरोह को पकड़ा है जो हरियाणा की शराब को गलत तरीके से दिल्ली में सप्लाई कर रहा था, टीम ने गणतंत्र दिवस और दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत यह कार्रवाई की।

End of Feed