Delhi News: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले के विदेशी नागरिक सेल ने 13 जून, सोमवार को एक जरूरीअभियान चलाते हुए 36 बांगलादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 17 बच्चे शामिल हैं।
36 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार
ये सभी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने 7 स्मार्टफोन और 13 बांगलादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र भी बरामद किए, जिनमें से कुछ स्मार्टफोनों में IMO एप्लिकेशन पाया गया, जो भारतीय कानून के अनुसार प्रतिबंधित है।
पुलिस ने कार्रवाई के तहत 25 फुटपाथ और 32 गलियों की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसने पहले टीम को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि वह बांगलादेशी है। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि गिरफ्तार किए गए घुसपैठियों में 19 वयस्क और 17 बच्चे शामिल हैं।
ये लोग पहले हरियाणा के मेवात में एक ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे, लेकिन हरियाणा पुलिस के डर से दिल्ली भाग आए थे। अब पुलिस इन अवैध प्रवासियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि इन सभी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जाए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
