Delhi News: एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटने के बाद उसकी चाकू से हत्या, पैट्रोलिंग कर रही पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी

दिल्ली के बदरपुर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा, फिर उसपर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 3 नाबालिग हैं।

Delhi News: दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। देर रात हुई इस घटना में 5 लोगों ने एक व्यक्ति को पहले बुरी तरह पीटा, जिसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल से फरार होते समय पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने उन्हें देख लिया और आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से 3 को मौके पर ही पकड़ लिया गया और बाकी के 2 को बाद में दबोचा गया। इन आरोपियों में से 3 को नाबालिग बताया जा रहा है।

Knife Stabbed

एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

पुलिस ने पीछाकर आरोपियों को पकड़ा

यह घटना देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर हुई। डीसीपी ने बताया कि रात में हेड कांस्टेबल नटवर और अशोक गौतमपुरी इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी 2:30 बजे के करीब उन्होंने मीट चौक के पास देखा कि कुछ लोग एक शख्स को बुरी तरह पीट रहे हैं, जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने देखा की आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद एनटीपीसी कॉलोनी की तरफ भागने लगे। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने उनका पीछा किया, वहीं दूसरी तरफ से आ रहे बदरपुर एसएचओ की टीम ने भी उन्हें घेर लिया और मौके पर तीन लोग गिरफ्तार कर लिए। बाद में दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed