Festival Special Train: दिल्ली-पटना के बीच चल रही हैं ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दीवाली-छठ पर घर जानें वाले देखें ट्रेनों की लिस्ट

दीवाली और छठ त्योहारों के मौके पर दिल्ली से पटना के बीच कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिससे बिहार जाने वाले यात्रियों को अपने घर जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। दिल्ली और पटना के बीच दो जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। जिससे लोग कम समय में लंबी दूरी का सफर तय कर सकें।

Delhi-Patna Festival Special Train: फेस्टिवल सीजन में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रुख करते हैं। ट्रैवेलिंग के लिए ज्यादातर लोगों की पहली पसंद ट्रेन होती है। लेकिन त्योहारों के समय रेगुलर ट्रेनें पहले ही खचाखच भर जाती हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा हर साल फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। खासतौर से छठ के मौके पर बड़ी तादाद में बिहार के लोग ट्रेन में सफर करते हैं। इस बार भी छठ और दीवाली के मौके पर दिल्ली से पटना जाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली-पटना के बीच यात्रियों की भारी डिमांड के चलते वंदे भारत स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है। जिससे यात्रियों को घर जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं कि इन शहरों के बीच कितनी स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं।

Train

सांकेतिक फोटो (PTI)

दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेनें

  • वंदे भारत स्पेशल (02254) - मंगलवार, गुरुवार, रविवार
  • वंदे भारत स्पेशल (02252) - सोमवार, बुधवार, शनिवार
  • PNBE फेस्टिवल स्पेशल (04094) - रोजाना
  • ANVT PNBE स्पेशल (04090) - रोजाना
  • PPTA फेस्टिवल स्पेशल (04096) - रोजाना
  • RGD फेस्टिवल स्पेशल (03222) - मंगलवार
  • DNR फेस्टिवल स्पेशल (03258) - सोमवार
  • JYG फेस्टिवल स्पेशल (04060) - गुरुवार
  • RGD फेस्टिवल स्पेशल (04070) - शुक्रवार
  • PNBE फेस्टिवल स्पेशल (02392) - रविवार
  • ANVT PNBE स्पेशल (03256) - सोमवार, शुक्रवार
  • BGP फेस्टिवल स्पेशल (04458) - रोजाना

End of Feed