दिल्ली

लाल किले के पास धमाके के बाद पूरी दिल्ली अलर्ट पर, सावधान रहें; अफवाहों पर ध्यान न दें

Delhi Blast: पुरानी दिल्ली में लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए एक कार धमाके के बाद दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। धमाके में 8 लोगों की मौत की खबर है। इस दौरान कई तरह की खबरें आ रही हैं, ऐसे में आपसे अनुरोध है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, लेकिन अलर्ट रहें।

Image

दिल्ली के लालकिले पर धमाका, कई गाड़ियों में लगी आग

दिल्ली में लाल किले के पास आज यानी सोमवार 10 नवंबर की शाम जोरदार धमाके के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई। मिल रही सूचना के अनुसार 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और किसी को भी घटनास्थल की ओर जाने की इजाजत नहीं है। धमाके में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। धमाके में 24 लोगों के घायल होने की भी खबर है और घायलों को नजदीकी LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखे तो हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को इस संबंध में जानकारी दें।

इस धमाके के बाद पूरी दिल्ली को अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली के साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई को भी अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तो पहले ही पहुंच गई थी। बाद में NIA और NSG को भी मौके पर रवाना किया गया।

धमाके की खबर के बाद अचानक कई तरह की खबरें आने लगी हैं। आपसे अनुरोध है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अलर्ट रहें। साथ ही घटनास्थल की ओर न जाएं और किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉर्वर्ड पर भरोसा न करके, पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार करें।

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद गाजियाबाद पुलिस भी अलर्ट पर है। दिल्ली बॉर्डर से सेट इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित एक मॉल में पुलिस चेकिंग अभियान चलाया।

लालकिले पर धमाके के बाद नोएडा के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है। भारी पुलिस फोर्स अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चला रही है। शहर के सबसे पॉश इलाके में से एक सेक्टर 18 में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वाहनों और लोगों को रोक-रोककर चेकिंग की जा रही है।

नोएडा में मेट्रो स्टेशन और आसपास के इलाकों के पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। इधर पुलिस सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर बनाए हुए है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें