Delhi News: दरवाजा खोलते ही युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, बेरहमी से हत्या से खौफ में परिवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 10:18 AM IST

राजधानी दिल्ली में एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या क्यों की गई है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका।

दिल्ली: शाहदरा जिले के सीमापुरी झुग्गी बस्ती पर कुछ लड़कों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात में बुरी तरह घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद नबी के रूप में की गई जो सीमापुरी इलाके के ई-44 झुग्गी बस्ती में अपने परिवार के साथ रहता था। वह पढ़ाई के साथ जॉब भी करता था । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Murder in Delhi

फाइल फोटो

चाकू से हमला

वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके भाई के घर पर कुछ लड़के आ धमके। आरोपी जबरदस्ती दरवाजा पीटने लगे और लड़ाई झगड़ा करने लगे, जिसके बाद दरवाजा खोलते ही उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस दौरान वो बचने के लिए झटपटाता रहा, लेकिन बुरी तरह से जख्मी होने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों का यह भी कहना था कि पुलिस ने एक आरोपी को अभी तक गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था। अभी तक इसका पता नहीं चल पाया, लेकिन इस घटना के चलते परिवार में गम का माहौल है।

End of Feed