दिल्ली

Weather Updates: Delhi-NCR में शुक्रवार को बारिश होगी या नहीं? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Updates: दिल्ली में गुरुवार की सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई, जिससे दिनभर मौसम कूल-कूल बना रहा और लोगों ने गर्मी से राहत पाई। इसी बीच, मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम कैसा रहने वाला है, इसे लेकर अपडेट जारी किया है। पढ़ें दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। दिन की शुरुआत बारिश के साथ होने ही मौसम सुहाना बना रहा। वहीं, नोएडा में उमस पड़ी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही सुबह-सुबह बारिश होने से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग के अनुसार, राजधानी में गुरुवार सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक 10.1 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज दिन में बारिश होने की संभावना जताई थी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया था।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में गुरुवार तक के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया था। वहीं, आईएमडी ने राजधानी में 28 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में 26 से 28 जुलाई तक अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है।

delhi weather

delhi weather

दिल्ली की हवा कैसी है?

इधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 117 दर्ज किया गया, जो ‘मध्य़म’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!