Delhi-NCR Weather Forecast today : दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाली है। पांच जून को देर रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गर्मी के तेवर ढीले पड़ते दिखाई दे रहे हैं। दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है। दिन में बेतरतीब तरीके से बहने वाली लू और गर्म हवाओं का रुख पिछले 2 दिन से नर्म है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। पिछले दिनों दिल्ली के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। खासकर, मुंगेशपुर इलाके में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इधर, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है।
दिल्ली एनसीआर का मौसम
धूल भरी आंधी के आसार
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई क्षेत्रों में 2 दिन से गर्मी से मामूली राहत है। पांच जून को हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ये क्रम अभी जारी रह सकता है क्योंकि, शनिवार दिन में धूल भरी आंधी आने या गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ आसार हैं। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत रहा। विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 242 दर्ज किया, जो कि खराब की श्रेणी में आता है।
यह भी पढे़ं - बिहार में इस दिन दस्तक देगा Monsoon, दो दिन बाद प्री-मॉनसून बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
हवा की गुणवत्ता खराब
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच एक्यूआई खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर की श्रेणी में आता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
