Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-Nov-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है और प्रदूषण में कुछ कमी आई है। दिल्ली और उससे सटे इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बदलती मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि आगामी दिनों में शहर में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और लोगों को गर्म कपड़ों में भी कांपते हुए देखा जाएगा, क्योंकि यहां सुबह और देर रात के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि दोपहर के समय ठंड महसूस नहीं हो रही है, लेकिन गर्मी का असर भी अधिक नहीं है। धूप में कमी आने से दिन के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। जल्द ही लोग दिल्ली की सर्दी का आनंद ले पाएंगे। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।
दिल्ली में मौसम की चाल बदली है?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्लीवासियों ने अब गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। क्योंकि सुबह के समय ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में मौसम की चाल ऐसे ही बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। लेकिन इस बीच शहर में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया है।
एनसीआर में मौसम की हाल
दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें को यहां दिन के समय हल्की हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। शहरों के तापमान की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 14 और 16 डिग्री रहेगा। वहीं बात करें नोएडा और गाजियाबाद को यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 16, 17 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
