दिल्ली-मुंबई की दूरी सिर्फ 12 घंटे में होगी पूरीः एक्सप्रेस-वे का काम हुआ तेज, जानें- कब तक होगा तैयार?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 1, 2023, 12:46 PM IST

मौजूदा समय में दिल्ली से मुंबई सड़क रास्ते से जाने में 30 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है।

देश की राजधानी दिल्ली से महाराष्ट्र के मुंबई तक की दूरी आने वाले दिनों में सिर्फ 12 घंटे में पूरी हो सकेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम तेज हो गया है। नतीजतन दिल्ली से मुंबई सफर करने वाले लोगों के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। संभावना है कि साल 2023 के अंत तक इस एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का काम निपट जाएगा।

delhi mumbai expressway

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

मौजूदा समय में दिल्ली से मुंबई सड़क रास्ते से जाने में 30 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। हालांकि, जब यह (दिल्ली-मुंबई) एक्सप्रेसवे बन जाएगा तो सफर सिर्फ 12 घंटे में आसानी से पूरा हो सकेगा। सूत्रों की मानें तो इसका पहला चरण 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद यह एक्सप्रेस-वे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

End of Feed