दिल्ली

Delhi Rainfall: दिल्ली में तेज बारिश, हवाओं के साथ बौछारों ने मौसम किया सुहावना; IMD का बड़ा अलर्ट

Delhi Rainfall: दिल्ली में मंगलवार की दोपहर करीब 4 बजे तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

Image

दिल्ली में बारिश

Delhi Rainfall: दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, साउथ दिल्ली में मंगलवार की दोपहर तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं। हवाओं के साथ गिर रहीं बौछारे भीषण गर्मी पर अटैक कर रही हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया था। मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। लेकिन, बारिश होने से अधिकतम तापमान में कमी के आसार हैं।

सीपीसीबी के आंकड़े के अनुसार, मंगलवार एक्यूआई 134 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिन का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में13 मई से तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। अनुमान लगाया गया है कि 13 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो सामान्य से काफी अधिक है। 13 मई से 19 मई के बीच का मौसम मिलाजुला रहेगा, लेकिन गर्म हवाओं और उमस की वजह से लोगों को खासा परेशान होना पड़ सकता है। 13, 14 और 15 मई को आसमान में बादल रहेंगे और सूरज की लुका-छुपी जारी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है।

16 मई को मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दिन तेज सतही हवाएं और बिजली चमकने के साथ-साथ गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि, इससे तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन उमस में इजाफा होने की पूरी संभावना है। 17 से 19 मई तक आसमान मुख्यतः साफ या आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article