Delhi IGI Airport: दिल्ली के जाम में फंसने वाले लोगों को राहत मिलने वाला है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) के क्षेत्र में अब यात्रियों का सफर आसान होने वाला है। दरअसल, यहां पर बने दो फ्लाईओवर (Flyover) को दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी (DIAL) ने खोलने का ऐलान किया है। बता दें इस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को पहले दो लालबत्तियों का सामना करना पड़ता था। हालांकि, इस ऐलान के बाद अब यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी। वहीं, लोगों का समय भी बचेगा।
ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर
कंपनी के अुनसार, इन फ्लाईओवर के शुरू होने से एयरपोर्ट के T-1 से T-3 के बीच भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। इससे समय की बचत होगी। वहीं, हवाई अड्डे पर आने-जाने वाले यात्रियों का भी अनुभव बेहतर होगा। मिली जानकारी के अनुसार, पहला फ्लाईओवर लगभग 800 मीटर लंबा है। जबकि दूसरा फ्लाईओवर 600 मीटर लंबा है। पहला फ्लाईओवर एरोसिटी (Aerocity) के अंदाज होटल से शुरू होकर स्पाइनल रोड तक है। इसे एरोसिटी फ्लाईओवर (Aerocity Flyover) का नाम दिया गया है।
हर दिन लगभग 15 सौ विमान करते हैं आवाजाही
जबकि दूसरा फ्लाईओवर एयरपोर्ट के कार्गो सेंटर को एनएच- 8 से जोड़ेगा। बता दें इस फ्लाईओवर के जरिए कार्गो सेंटर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को आसानी होगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) से हर दिन करीब 1500 विमानों की आवाजाही होती हैं। इन विमानों में लगभग दो लाख लोग सफर करते हैं। हालांकि, लाखों लोग इस हवाई अड्डे पर यात्रियों को लेने या छोड़ने के लिए आना जाना करते हैं। वहीं, दोनों फ्लाईओवर के बनने से लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
