: 'वन स्टॉप सेंटर' की एडमिनिस्ट्रेटर ने SDM पर लगाए गंभीर आरोप, LG से की शिकायत; जानें क्या है माजरा

दिल्ली के हरि नगर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक, डॉ. निशि तिवारी, ने एसडीएम इति अग्रवाल पर उत्पीड़न, धमकी और मानसिक यातना के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह आरोप तब सामने आए जब डॉ. तिवारी ने वित्तीय गड़बड़ियों के मुद्दे को उठाया, जिसके बाद उनके खिलाफ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की गई।

दिल्ली : पश्चिमी क्षेत्र में हरि नगर के वन स्टाप सेंटर की प्रशासक, डॉ. निशि तिवारी, ने नोडल अधिकारी इति अग्रवाल के खिलाफ उपराज्यपाल को शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. तिवारी ने आरोप लगाया है कि इति अग्रवाल उन्हें लगातार उत्पीड़न, धमकी और मानसिक यातना दे रही हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। डॉ. तिवारी ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने वन स्टाप सेंटर में वित्तीय गड़बड़ी और मानव संसाधन की कमी के मुद्दों को उठाया था, जिसके बाद नोडल अधिकारी ने उनके खिलाफ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई शुरू की।

Delhi LG

दिल्ली के एलजी (फोटो-@Starboy2079)

पद पर इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

मीडिया खबरों के हवाले से इति अग्रवाल ने बिना सूचना के उनके पद पर इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू की, जिसे उन्होंने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) में चुनौती दी। कैट ने इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें काम पर वापस नहीं लौटने दिया गया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।डॉ. तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि नोडल अधिकारी ने उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद घंटों बैठने के लिए मजबूर किया, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

End of Feed