दिल्ली में प्रदूषण कम करने को शुरू हुई खास योजना, पॉल्यूशन पर प्रहार का सरकार का ये है पूरा प्लान

दिल्ली में प्रदूषण से जंग में सरकार ने एक नई पहल की है। इस योजना का नाम है वायु प्रदूषण शमन योजना 2025 (Air Pollution Mitigation Plan 2025)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को इस योजना की शुरुआत की जिसके तहत प्रदूषण कम करने के लिए कई कोशिशें की जाएंगी।

Air Pollution Mitigation Plan 2025: दिल्ली में प्रदूषण की समस्या और उससे निपटने की सरकारी कवायद दोनों सालों पुराने हैं। ऑड-ईवन से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सब्सिडी देने तक की सारी कोशिशों के केंद्र में प्रदूषण ही रहता है। इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को वायु प्रदूषण शमन योजना 2025 (Air Pollution Mitigation Plan 2025) की शुरुआत की। इसके तहत सरकार की ओर से कई प्रकार तरह की कोशिशें की जाएंगी जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके।

delhi government pollution plan

दिल्ली में शुरू हुई प्रदूषण से जंग की नई पहल (फाइल फोटो)

सरकार ने पेश किया खाका

इस प्लान के तहत राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो स्टेशन पर 2,300 इलेक्ट्रिक ऑटो तैनात किए जाएंगे, वायु प्रदूषण के लिहाज से सबसे ज्यादा संवेदनशील 13 इलाकों में 'मिस्ट स्प्रेयर' लगाए जाएंगे और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण (PUCC) पत्र केंद्रों का हर छह महीने में ऑडिट किया जाएगा। 'शुद्ध हवा सबका अधिकार-प्रदूषण पर जोरदार प्रहार' नाम की व्यापक प्रदूषण-रोधी कार्य योजना में हरित पहल (Green initiatives), इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल में वृद्धि, यातायात सुधार और सांइटिफिक इनोवेशन के जरिए राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के स्तर पर लगाम लगाने का खाका पेश किया गया है।

End of Feed