दिल्ली की सड़कों का होगा कायाकल्प; केंद्र से 950 करोड़ की मांग, 2026 तक 500 KM सड़कें होंगी दुरुस्त

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से 950 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की है, ताकि राजधानी में क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण किया जा सके। फिलहाल लगभग 415 किलोमीटर लंबी सड़कें बेहद खराब हालत में हैं, जिससे यातायात में भारी दिक्कतें आ रही हैं। सरकार को केंद्रीय सड़क निधि से सहायता मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली सरकार ने राजधानी की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 950 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली में लगभग 415 किलोमीटर लंबी सड़कों की हालत पिछले सात से आठ सालों से बेहद खराब है, जिससे लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पहले कभी केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे केंद्रीय सड़क निधि का लाभ नहीं उठाया।

Delhi Government to rebuild damaged roads

दिल्ली सरकार में क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण (सांकेतिक फोटो)

हालांकि, नई सरकार के गठन के बाद से अब तक 150 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत हो चुकी है और करीब 100 किलोमीटर हिस्से पर काम जारी है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में सरकार का लक्ष्य कुल 500 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का है। इस कार्य में रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, मथुरा रोड, महिपालपुर-गुरुग्राम रोड, महरौली-बदरपुर रोड, नजफगढ़-ढांसा रोड और नजफगढ़-ककरौला रोड जैसी प्रमुख सड़कें शामिल हैं।

End of Feed