दिल्ली

दिल्ली सरकार की पहल; कांवड़ समितियों के आवेदन की तारीख बढ़ी, श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी भरपूर

दिल्ली सरकार ने कांवड़ समितियों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 10 जुलाई तक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कई समितियों द्वारा तय समय पर आवेदन न देने के कारण यह फैसला लिया गया है। खास बात यह है कि रविवार को भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Image

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

Photo : ANI

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कांवड़ समितियों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 जुलाई कर दिया है। इससे अब इच्छुक समितियां रविवार को भी आवेदन जमा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कई समितियां विभिन्न कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर पाईं, इसलिए सभी समितियों को प्रशासनिक और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आवेदनों का त्वरित निपटारा किया जाए और किसी भी स्तर पर देरी न हो।

कांवड़ समितियों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जा रही है। सभी जिलों में एडीएम की निगरानी में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और विभागीय अनुमतियां 72 घंटे के भीतर जारी की जा रही हैं।

इसके अलावा, प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article