दिल्ली

Gold-Silver Rate: सर्राफा बाजार में फिर टूटा सोने का भाव, जानें- Delhi में आज का रेट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 03:12 PM IST

Delhi Gold and Silver Rate Today, 29 November 2022: दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में आज यानी 29 नवंबर को सोने के भाव में गिरावट नजर आ रहा है। आज बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम 48,610 रुपये और 24 कैरेट सोने के दाम 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मंगलवार को सोने के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

Image

दिल्‍ली में 29 नवंबर को सोने चांदी का भाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्राफा बाजार में सोने में आज 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट
  • दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 48,610 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना का भाव 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

Delhi Gold and Silver Rate Today, 29 November 2022: भारतीय वायदा बाजार में सोने की चमक लगातार जारी है। आज, मंगलवार 29 नवंबर को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने का भाव हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सुबह वायदा बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.17 फीसदी तेज चल रहा है। हालांकि भारतीय सर्राफा बाजार में आज गिरावट चल रही है। मंगलवार को दिल्‍ली के सर्राफ बाजार में सोना अपनी चमक खोता नजर आया, जो खरीददारों के लिए फायदेमंद हो सकती है। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का दाम में 100 रुपये की गिरावट के साथ 48,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

बता दें कि, दिल्‍ली सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव स्थिर नजर आया था। लेकिन मंगलवार को बाजार खुलने के साथ ही सोने का भाव नीचे पहुंच गया। इसी तरह, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोना का भाव दबाव में नजर आया। मंगलवार को अंतरराष्‍ट्रीय बाजार सोने का हाजिर भाव 0.07 फीसदी गिरकर 1,749.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जानकारों के अनुसार, सर्राफा बाजार में आने वाले दिनों में भी इसी तरह सोने के भाव में उथल पुथल बनी रहेगी।

दिल्‍ली में आज 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को 22 कैरेट गोल्ड की प्रति 10 ग्राम कीमत में 100 रुपये की गिरावट के बाद 48,610 रुपये पर पहुंच गया। बीते दिन बाजार में सोने का भाव स्थिर था। सोमवार को यहां सोने का भाव 48,710 रुपये था। वहीं, 24 कैरेट सोने के रेट में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट के साथ 53,040 रुपये प्रति पर पहुंच गया। वहीं, सोमवार को 24 कैरेट सोने का दाम 53,140 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें कि, इस समय शादी-ब्‍याह का सीजन चल रहा है, इसलिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद सोने के भाव में पिछले एक माह से उथल-पुथल जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'