दिल्ली

Delhi Firecracker Ban: दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह बैन, ऐसे करें नियम तोड़ने वालों की शिकायत

दिल्ली में अब पटाखों का निर्माण, भंडारण, बिक्री, ऑनलाइन डिलीवरी और उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पटाखों पर सालभर स्थाई प्रतिबंध लागू किया है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Delhi News: दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजधानी में अब पटाखों पर पूरे साल के लिए स्थायी प्रतिबंध लागू कर दिया है। यह प्रतिबंध दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) लागू किया गया है। पहले पटाखों पर बैन केवल त्योहारों तक सीमित रहता था। लेकिन अब यह सालभर के लिए स्थाई रूप से लागू कर दिया गयाहै। यह प्रतिबंध दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा 1 जनवरी 2024 से प्रभावी किया गया, जिसे पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम के तहत 19 दिसंबर 2024 को अधिसूचित किया गया था।

इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

इस प्रतिबंध के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों का निर्माण, भंडारण, बिक्री, ऑनलाइन डिलीवरी और उपयोग पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर 2024 को दिए गए उस निर्देश के बाद उठाया गया, जिसमें दिल्ली सरकार से अस्थाई प्रतिबंधों की जगह व्यापक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई थी।

इस ऐप या हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

डीपीसीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस नियम के उल्लंघन की किसी भी घटना की सूचना तुरंत दें। इसके लिए ग्रीन दिल्ली मोबाइल ऐप, ऑनलाइन पोर्टल (ngms.delhi.gov.in), हेल्पलाइन नंबर 155271 या आपात सेवा नंबर 112 का उपयोग किया जा सकता ह

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें