Delhi Traffic Jam: वैसे तो दिल्ली में मानसून आने की आधिकारिक तारीख 30 जून है लेकिन इस बार मौसम विभाग ने मानसून के समय से पहले आने की संभावनाएं जताईं। मानसून दिल्ली में 10 दिन पहले आ रहा है। दिल्ली सरकार भी इस बार मानसून के पहले नालियों की सफाई से लेकर तमाम तरह की जरूरी कदम उठा रही है, या यूं कहिए कि केवल दावे कर रही है।
मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस
दिल्ली ने आज, यानी मंगलवार को मानसून आने के ठीक पहले की बौछारें देखीं। मौसम में नरमी से खुश, लोग जैसे ही अपने शाम को सड़कों पर निकले उन्हें भयानक जाम का सामना करना पड़ा।
कहां कहां लगा जाम
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली के हिस्से में लंबा जाम लगा हुआ है। कई जगहों पर वाटर लॉगिंग की समस्याएं भी झेलनी पड़ रही हैं। IP एक्सटेंशन से नेशनल हाईवे 24 तक जाने का रास्ता भी जाम का झाम झेल रहा है।
महिपालपुर अंडरपास पर भारी बारिश के कारण वसंत कुंज से एयरपोर्ट और धौला कुआं तक के रास्ते पर ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं, उत्तम नगर में भी जलभराव की स्थिति बन गई है। भारी बारिश के कारण विकासपुरी और धौली प्याऊ मार्ग पर भी वॉटर लॉगिंग हुई है।
सरकार की बनती है जवाबदेही
यह बेमौसम बारिश नहीं है, जिसकी वजह से लग रहे ट्रैफिक जामों में मजबूरियों काल हवाला दिया जा सके। मानसून का मौसम है। सरकार लगातार ऐसे वादे कर रही है, जिससे पता चलता है कि समय रहते वो जलजमाव की समस्या से निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन ऐसे समय में मानसून से पहले की बारिश की बौछारें जब वादों की पोल खोल दें जनता घंटों जाम में खड़ी होकर परेशानी उठाए तो सवाल बनता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
