दिल्ली

Delhi: भाजपा के युवा जिला महामंत्री ने की आत्महत्या, पीएसओ की पिस्टल से खुद को मारी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2023, 11:56 AM IST

Delhi Crime News: पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच के दौरान यह पता चला है कि मृतक करण बांका आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, जिस कारण वे बड़ा परेशान भी रहते थे। हालांकि, पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

Image

दिल्ली में भाजपा नेता ने की आत्महत्या

Photo : BCCL

Delhi Crime News: साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के युवा जिला महामंत्री करण बांका ने आत्महत्या कर ली, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने मुताबिक, भाजापा नेता ने अपने पीएसओ की पिस्टल से खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि मामला 20 सितंबर को रात 12:30 बजे का है। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। प्राथमिक जांच के दौरान यह पता चला है कि मृतक करण बांका आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, जिस कारण वे बड़ा परेशान भी रहते थे। हालांकि, पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को मिली थी बाथरूम में फिसलने की सूचना

मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि 20 सितंबर को रात 12:30 बजे के आसपास सूचना मिली थी। बताया गया कि ग्रेटर क्लास पार्ट -1 के एस ब्लॉक में रहने वाले करण बांका बाथरूम में स्लिप होकर गिर गए। उन्हें सर में गंभीर चोट लगी है, साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो पूछताछ पता चला कि सर में गोली लगी है।

बाथरूम के अंदर मारी गोली

पुलिस ने बताया, पूछताछ के दौरान पता चला कि करण बांका ने बाथरूम के अंदर खुद को गोली मारी है। उनके सर में दाहिने तरफ से गोली मारी गई और बाएं तरफ से गोली निकल गई। करण पर्सनल पीएसओ अपने साथ रखते थे और जिस पिस्टल से गोली मारी है वह लाइसेंसी था। पुलिस को पता चला कि पीएसओ दिनेश से पिस्तौल लेकर उन्होंने बाथरूम में गोली मारी। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित लोगों से इस मामले पर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article