Delhi News: दिल्‍लीवासियों को जल्‍द मिलेगा भैरों मार्ग अंडरपास का तोहफा, NCR के इन शहरों को होगा इसका फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 10:30 AM IST

Delhi News: भैरों मार्ग अंडरपास के तैयार हो जाने के बाद कई लोगों सरकार के इस प्रोजेक्‍ट का फायदा मिलेगा। पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की तरफ आने-जाने वाले लोग इस मार्ग से सबसे ज्‍यादा लाभान्वित होंगे।

Delhi News: नई दिल्‍ली से रिंग रोड जाने के लिए और वाहनों का दबाव कम करने के लिए जल्‍द ही भैरों मार्ग वाले अंडरपास का खोला जाना है। ये अंडरपास भैरों मार्ग से रिंग रोड की ओर जाता है, जिसके निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल अब तक एक हिस्‍से की सड़क बन चुकी है जबकि दूसरे साइड की सड़क पर काम अब तक चल रहा है। इस अंडरपास के खुलने का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अब नई दिल्‍ली से रिंग रोड जाने का रास्‍ता काफी सुगम हो जाएगा।

​Bhairon Marg Underpass, Bhairon Marg underpass opening date, Preparation to open Bhairon Marg Underpass, Bhairon Marg Underpass News, Bhairon Marg Underpass Latest Update,भैरों मार्ग अंडरपास, भैरों मार्ग अंडरपास खोलने की तैयारी, भैरों मार्ग अंडरपास न्यूज, भैरों मार्ग अंडरपास लेटेस्ट अपडेट, Ring Road will be connected to New Delhi, Bhairon Marg Underpass Delhi



भैरों मार्ग अंडरपास। (सांकेतिक फोटो/क्रेडिट: istock)

इन लोगों को सबसे ज्‍यादा फायदा

भैरों मार्ग अंडरपास के तैयार हो जाने के बाद कई लोगों सरकार के इस प्रोजेक्‍ट का फायदा मिलेगा। पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की तरफ आने-जाने वाले लोग इस मार्ग से सबसे ज्‍यादा लाभान्वित होंगे। वहीं, प्रगति मैदान टनल के अंदर की ओर जो वाहन जाकर जाम में फंसते थे वो भी कम हो जाएगा जिससे वाहनों को दबाव कम होगा। बता दें कि, फिलहाल इंडिया गेट से रिंग रोड जाने के लिए सिर्फ एक ही मार्ग है और वो है प्रगति मैदान टनल। हालांकि अगर किसी को आईटीओ की ओर जाना है तो उसे लंबा चलना पड़ता है।

End of Feed