दिल्ली

दिल्ली में बिगड़ा मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। राजधानी में खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Delhi Airport Adviosry: दिल्ली में रविवार को जोरदार बारिश के बाद आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आज सुबह कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। दिल्ली के मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार यात्रियों को अपनी उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइनों से सीधे संपर्क की सलाह दी गई है।

फ्लाइट की अपडेट संबंधित एयरलाइन से लें

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली में मौसम खराब है। ऐसे में एयरपोर्ट की ग्राउंड टीम सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर यात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। यात्री अपनी फ्लाइट की स्थिति के बारे में सही अपडेट लेने के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से ही संपर्क करें।

खराब मौसम के कारण ट्रैफिक जाम के आसार

दिल्ली में खराब मौसम के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियां हो सकती है। जिसे देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे दिल्ली मेट्रो सहित वैकल्पिक परिवहन के साधनों का उपयोग करें, जिससे वे समय पर एयरपोर्ट पर पहुंच सकें और ट्रैफिक जाम व अन्य वजहों से होने वाली देरी से बचा जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें