दिल्ली

Delhi Air Pollution: राजधानी में जारी प्रदूषण का सितम, जहरीली हवा कुछ दिन और रहेगी बरकरार

दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। आज दिल्ली का एक्यूआई 322 है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक प्रदूषण के स्तर में कमी होने की संभावना नहीं है। एक नंवबर तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना रहेगा।

Image

आज दिल्ली का AQI 322 दर्ज हुआ (फोटो साभार - ट्विटर)

Delhi Air Pollution : दिल्ली एनसीआर में बढ़े हुए प्रदूषण का सितम जारी है। दिल्ली की हवा में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। आज दिल्ली का एक्यूआई 322 दर्ज किया गया, जोकि बहुत खराब श्रेणी में आता है। हवा की धीमी रफ्तार, हवा में अधिक नमी और घटते तापमान के कारण प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों में प्रदूषण के स्तर में कोई कमी होने की संभावना नहीं है, सरकार प्रदूषण कम करने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम देखने को नही मिल रहा है।

दिल्ली के इलाकों का हाल

दिल्ली के इलाकेAQIकैटेगरी
दिल्ली 322बहुत खराब
आनंद विहार 350 बहुत खराब
पूसा 269 खराब
लोधी रोड 311 बहुत खराब
दिल्ली यूनिवर्सिटी 354 बहुत खराब
एयरपोर्ट 342 बहुत खरा
नोएडा 324 बहुत खराब
आयानगर 322 बहुत खराब
ITO 254 खराब

एक नंवबर तक राहत नहीं

दिल्ली एनसीआर में नवंबर का महीना साल का सबसे प्रदूषित महीना रहता है। इस महीने में आस-पास के राज्यों में पराली जलाने का असर यहां देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर में अगले तीन-चार दिनों तक लोगों को बढ़े प्रदूषण के कारण परेशानी झेलनी होगी। मौसम विभाग के अनुसार एक नवंबर तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहेगा। प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदम से कुछ भी सुधार अब तक नहीं हुआ है जिस पर लगातार राजनीति भी देखने को मिल रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article