दिल्ली

Delhi AATS Action: दिल्ली एएटीएस ने तीन शातिर बाइक चोरों को दबोचा, 16 चोरी की बाइक बरामद

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 07:17 PM IST

Delhi Crime: दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले के एएटीएस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। एएटीएस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए वाहन चोर दिल्ली एनसीआर समेत आस-पास के इलाकों में दो पहिया वाहन चुराते थे। एएटीएस की टीम ने इनके पास से 16 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। सभी आरोपी नशे के आदी हैं।

Image

दिल्ली एएटीएस के हत्थे चढ़े तीन शातिर बाइक चोर

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों के कब्जे से 8 बाइक और 8 स्कूटी बरामद
  • दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में देते थे वारदात को अंजाम
  • नशे के लिए करते थे दो पहिया वाहनों की चोरी

Delhi News: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) स्टाफ की टीम ने क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों के एक समूह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 मोटर साइकिल के साथ ही 8 स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए वाहन चोरों की पहचान दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी अमित कुमार, अमन विहार निवासी अंकित और बसंत गांव के रहने वाले सनी चौहान के रूप में की गई है।

बता दें कि सभी मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। एएटीएस की टीम इनसे सख्ती से पूछताछ में जुटी है। एएटीएस को कई वाहन चोरी मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

स्पेशल कैमरे से पकड़ में आए चोर

साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी मनोज सी. के अनुसार, क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एएटीएस स्टाफ की टीम को वाहन चोरों को पकड़ने का काम सौंपा गया था। इसके बाद दक्षिण पश्चिम जिले के अधिकार क्षेत्र में नए स्थापित स्पेशल एएनपीआर कैमरों कि हर रोज जांच की जा रही थी। इन कैमरों की मदद से लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एसीपी ऑपरेशन देवेंद्र कुमार सिंह ने एएटीएस इंस्पेक्टर गौतम मलिक के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया था।

पुराने मॉडल के वाहन करते थे चोरी

एएटीएस टीम ने लगातर छानबीन करते हुए कुसुमपुर पहाड़ी वसंत गांव नई दिल्ली से 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पहले दो चोरी के दो पहिया वाहन बरामद किए गए। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उन्होंने दोपहिया वाहनों की कई चोरी करने का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर 14 और चोरी के दोपहिया वाहन बरामद कर लिए गए। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी नशा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। आरोपी पुराने मॉडल के दो पहिया वाहनों को चुराया करते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन वाहनों के लॉक आसानी से खुल जाया करते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुई बरामदगी के साथ 16 मामले सुलझा लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पूछताछ शुरू है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article