दिल्ली

दिल्ली मेट्रो में ली जाएगी यात्रियों की राय, 15 जुलाई से शुरू होगा कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे

दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों की राय जानने के लिए तैयार है। 15 जुलाई (मंगलवार) से 14 अगस्त (गुरुवार) 2025 तक “11वां ऑनलाइन कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे - 2025” आयोजित किया जाएगा।

Image

15 जुलाई से दिल्ली में कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे होगा ( PHOTO - istock)

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों की राय जानने के लिए तैयार है। 15 जुलाई (मंगलवार) से 14 अगस्त (गुरुवार) 2025 तक “11वां ऑनलाइन कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे - 2025” आयोजित किया जाएगा। इस एक महीने के सर्वे का मकसद है , मेट्रो सेवाओं और सुविधाओं को लेकर यात्रियों की संतुष्टि का मूल्यांकन करना और उनसे सुझाव लेना।

जो यात्री इस सर्वे में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जाकर होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। सर्वे फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

सर्वे में कुल 7 अहम बिंदुओं पर यात्रियों से फीडबैक मांगा जाएगा:

  • मेट्रो की उपलब्धता और पहुँच
  • यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं
  • सूचना प्रणाली
  • सेवाओं की गुणवत्ता
  • ग्राहक सेवा
  • मेट्रो परिसर से बाहर की व्यवस्था
  • सुरक्षा, आराम और भरोसा

दिल्ली मेट्रो प्रशासन का कहना है कि इस सर्वे से उन्हें यह जानने में मदद मिलेगी कि यात्री मेट्रो सेवाओं को लेकर क्या सोचते हैं और किन पहलुओं में सुधार की जरूरत है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article